5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वॉड में टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी शामिल हैं। बता दें कि, स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन अब उन्होंने उसे वापस ले लिया है।
WC 2023 का पहला मुकाबला इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
बता दें कि, इस साल वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी अकेले भारत करेगा। जो कि 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक खेला जाएगा। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को ही खेलना है। इंग्लैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
पिछला वर्ल्ड कप इंग्लैंड की मेजबानी में 2019 में खेला गया था। जिसे इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। उस सीजन में भी बेन स्टोक्स असली हीरो साबित हुए थे। उन्होंने अकेले दम पर कीवियों को परास्त कर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था।
🚨 BREAKING: England have named their provisional 15-member squad for the @cricketworldcup 2023, with a few surprise selections 📝
Details 👇https://t.co/R8OaRRnZu8
— ICC (@ICC) August 16, 2023
2019 वर्ल्ड कप विवादों में रहा
2019 वर्ल्ड कप काफी विवादों में रहा था। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ये खिताबी मुकाबला टाई हो गया था। उसके बाद जब सुपर ओवर खेला गया तो वो भी टाई हो गया था। फिर बाउंड्री काउंट नियम (ज्यादा चौके लगाने) के तहत इंग्लैंड को चैंपियन घोषित किया गया। ये नियम काफी विवादों में रहा जिसे बाद में हटा दिया गया।
वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड स्क्वॉड
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, गस एटकिंगसन, सैम कुर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स,रीस टॉपली, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वॉक्स।