Breaking News

ESFI ने BRICS Esports Championship के लिए घोषित की भारतीय टीम, Tekken 8 में वानी और सिंह

भारतीय ईस्पोर्ट महासंघ (ईएसएफआई) ने शनिवार को राष्ट्रीय ईस्पोर्ट चैंपियनशिप के खत्म होने के बाद मॉस्को में होने वाली ब्रिक्स ईस्पोर्ट चैंपियनशिप 2026 और लॉस एंजिलिस में होने वाले वैश्विक ईस्पोर्ट खेलों के लिए टीम की घोषणा की। पांच अगस्त को खत्म हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप आधिकारिक चयन टूर्नामेंट था। इसमें देश के शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ताकि उन्हें दुनिया के दो बड़े टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सके।

इसे भी पढ़ें: Gajendra Singh Shekhawat बोले: BRICS देश केवल आर्थिक नहीं, साझा संस्कृति से जुड़े हैं

मॉस्को में नौ से 15 सितंबर के बीच होने वाली ब्रिक्स ईस्पोर्ट चैंपियनशिप के लिए भारत दो सदस्यीय टेकेन 8 दल भेजेगा जिसमें अर्सलान वानी और गुराशीष सिंह शामिल हैं। इस बीच भारत ने वैश्विक ईस्पोर्ट खेल 2026 के लिए भी अपनी टीम तय कर ली है जिसमें टीम पीसी, कंसोल और मोबाईल प्लेटफॉर्म जैसे कई खिताबों के लिए चुनौती पेश करेगी।

Loading

Back
Messenger