Breaking News
-
अमेरिका ने ऐसी तबाही मचाई है जिसने रातों रात भारत के कई दुश्मन देश निपट…
-
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल…
-
देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होना…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 05 फरवरी को मतदान होना है। दिल्ली…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 05 फरवरी को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों…
-
कर्नाटक के अनुभवी राजनेता बी आर पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार के पद…
-
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी 2025 में 2024 और…
-
आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को जेवर स्थित खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की…
-
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तीसरा भव्य 'अमृत स्नान' महाकुंभ पवित्र शहर प्रयागराज के…
लंबे समय से टीम इंडिया में विवाद को लेकर कई खबरें सामने आई थीं। यहां तक कहा गया कि कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्ते में दरार है। दोनों की आपस में बन नहीं रही है। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि गंभीर और रोहित के बीच तीखी बहस भी हुई। अब इन सभी मुद्दों पर खुद गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब उन्होंने भारतीय ड्रेसिंग रूम के सारे राज खोल दिए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीतने के बाद गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन से बातचीत की। टीवी पर पीटरसन को दिए इंटरव्यू में गंभीर ने कहा कि, ये खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। पहले भी इस तरह की खबरें आई हैं। ये सब सिर्फ अफवाह है, जब भी टीम का प्रदर्शन खराब होता है तो ऐसी खबरें आने लगती है। लेकिन जब टीम जीतने लगती है तो सब शांत हो जाता है।
गंभीर ने अपने बयान से ये साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली से उनके विवाद की खबरें महज अफवाह थीं। वहीं टीम इंडिया में कोई फूट नहीं है। गंभीर ने ये भी साफ कर दिया है। गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में हुए कन्कशन सब्स्टीट्यूट के विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी। हालांकि, ये पहला मौका नहीं है, जब टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की टकरार पर सफाई दी गई है। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने भी इन खबरों को सिरे से खारिज किया था।
गंभीर ने आगे कहा कि शिवम दुबे कंफर्म चार ओवर फेंक देता। किसी को भी उसकी बॉलिंग एबिलिटी पर डाउट नहीं है। हालांकि, वो पांचवें टी20 को लेकर बात कर रहे थे। चौथे टी20 के सवाल को उन्होंने मजाक में टाल दिया। बता दें कि, पांचवें टी20 में शिवम दुबे ने दो ओवर गेंदबाजी की और दो विकेट भी निकाले।