Breaking News

भारतीय महिला हॉकी टीम ने गंवाया आखिरी मौका, जापान के खिलाफ मिली हार से कटा पेरिस ओलंपिक का पत्ता

भारतीय महिला हॉकी के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई है। बता दें कि, एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारत को जापान से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। 
पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में जीत हासिल करनी थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाला है। 

भारत और जापान के बीच इस मैच रांची के बिरसा मुंडा इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेला  गया था। मुकाबले में जापान के लिए इकलौता गोल काना उराता ने खेल के छठे मिनट में किया। उराता ने पेनल्टी कॉर्नर पर ये गोल दागा। भारत को भी गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन जापानी डिफेंस ने उसके हर प्रयास को नाकाम कर दिया। देखा जाए तो भारत को मैच में नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन इक बार भी वह गोलपोस्ट को भेद नहीं पाई। उदिता और दीपिका जूनियर से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों का प्रदर्शन इस मैच में फीका रहा। 

Loading

Back
Messenger