Breaking News

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, Asia Cup 2023 से मैदान पर वापसी कर सकते हैं KL Rahul

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के लिए खुशखबरी है। दरअसल, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के साथ टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। पहले जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)और अब केएल राहुल, वर्ल्ड कप (World Cup 2023) और एशिया कप से पहले ठीक होना वाकई टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहे हैं। इसमें वो बतौर कप्तान टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। वहीं कहा जा रहा है कि, केएल भी एशिया कप 2023 से मैदान पर वापसी करेंगे। वहीं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की फिटनेस पर अभी भी सस्पेंस है। 
 
एशिया कप के लिए राहुल फिट, अय्यर पर सस्पेंस 
 
बता दें कि, आईपीएल 2023 के दौरान आरसीबी के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मैच में केएल राहुल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो लंदन गए जहां उनके पैर की सर्जरी हुई। वहीं अब कहा जा रहा है कि केएल पूरी तरह से फिट हैं और एशिया कप 2023 सेलेक्शन के लिए भी उपलब्ध हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं अय्यर की वापसी में अभी भी समय लग सकता है। 
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक केएल राहुल पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। एशिया कप 2023 के टीम सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में 30 अगस्त से खेला जाना है। एशिया कप 2023 के महज चार मैच ही पाकिस्तान में होंगे, जबकि बाकी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। 
 
कुछ दिन पहले ही केएल राहुल ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का जमकर अभ्यास कर रहे थे। अगर केएल एशिया कप में खेलते हैं तो उनकी वर्ल्ड कप 2023 से पहले अच्छी प्रैक्टिस हो जाएगी। 

Loading

Back
Messenger