Breaking News

दीपा करमाकर ने इतिहास रचते हुए एशियन चैंपियनशिप में जीता Gold, आनंद महिंद्रा ने ऐसे दिया रियक्शन

भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, उन्होंने जिम्नास्टिक में देश को एशियन सीनियर चैंपियशिप में गोल्ड मेडल दिलाया है। दीपा ये कारनामा करने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को उन्होंने वुमेन वॉल्ट में ये मेडल अपने नाम किया। दिपा करमानकर का वॉल्ट फाइनल में फाइनल के आखिरी दिन औसत 13.566 का था। ये टूर्नामेंट उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में खेला गया। वहीं दीपा की सफलता पर भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी रिएक्शन दिया है। 
30 वर्षीय दीपा ने फाइनल में नॉर्थ कोरिया की किम सोन ह्यांग और जो क्योंग ब्योल को मात दी। ह्यांग का औसत स्कोर 13.466 था और ब्योल का स्कोर 12.966 का। दोनों ने क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। 2016 रियो ओलंपिक खेलों में वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं दीपा ने इससे पहले 2015 में इसी प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हालांकि, पहली बार किसी ने गोल्ड मेडल जीता है। 

वहीं आनंद महिंद्रा ने दीपा की इस उपलब्धि को लेकर अपने X पर मंडे मोटिवेशन में लिखा, “अभी मार्च में, दीपा करमाकर अपनी चोट और उन बाधाओं के बारे में बता रही थी, जिन्हें उन्हें पार करना पड़ा। उन्होंने कहा, यह खेल के प्रति प्यार ही है, जो उन्हें आगे बढ़ने में मदद करता है। और कल वह महिलाओं की वॉल्ट में पोडियम पर शीर्ष पर रहते हुए प्रतिष्ठित एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बन गईं। बढ़ते रहो, दीपा।”

गौरतलब है कि, आशीष कुमार ने 2015 एशियाई चैंपियनशिप में व्यक्तिगत फ्लोर एक्सरसाइज में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। प्रणति नायक ने 2019 और 2022 संस्करण में वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीते, लेकिन दीपा करमाकर ने ना सिर्फ अपने पदक का रंग बदला, बल्किन इसे सीधे गोल्ड में तब्दील किया है। 

Loading

Back
Messenger