Breaking News

Happy Birthday Lionel Messi : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर ने जीत ली दुनिया और बन गए Goat, जानें उनके बारे में रोचक बातें

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज दुनिया में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। 24 जून को  रोजारियो में जन्मे लियोनेल मेसी जूनियर टीम में उस समय शामिल हुए थे जब उनकी उम्र महज 13 वर्ष थी और वो बार्सिलोना की नजरों में आए। इसके बाद उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में मैदान में उतरकर ऐसा खेल दिखाया कि सब जान गए की फुटबॉल की दुनिया को नया सितारा मिल गया है। इस युवा खिलाड़ी ने आने वाले वर्षों ने इतना दमदार खेल दिखाया कि फुटबॉल इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया।

फुटबॉल की दुनिया में लियोनेल मेसी को आज के समय में महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया जाता है। बता दें कि लियोनेल मेसी का पूरा नाम लियोनेल आंद्रेस मेसी है, जिनका जन्म 24 जून 1987 को अर्जेंटीना के रोसेरियो में हुआ था। आज लियोनेल मेसी अपना 36वां जन्मदिन मना रहे है। बीते दो दशकों से फुटबॉल की दुनिया में कोहराम मचाने वाले लियोनेल मेसी 800 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय और क्लब गोल कर चुके है। फुटबॉल की दुनिया में आज भी उनका दबदबा बना हुआ है।

मेसी को माना गया GOAT
हाल ही में एक वैज्ञानिक ने इस संबंध में रिसर्च की है। डेटा वैज्ञानिक डॉ. ग्राहम का मानना है कि लियोनेल मेस्सी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बेहतर खिलाड़ी हैं। फुटबॉल की बहस के अलग-अलग जवाब हैं। इसलिए, इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि ग्राहम ने एक पक्ष चुना है। अपनी इस रिसर्च में उन्होंने माना कि दोनों ही खिलाड़ी गोल स्कोरिंग के लिए लगभग समान हैं। रोनाल्डो थोड़ा आगे हैं। लेकिन अगर आप पेनाल्टी निकालते हैं तो मेसी थोड़ा आगे हैं। मेसी एक विश्व स्तरीय हमलावर मिडफील्डर भी हैं। वह अपने साथियों के लिए जो मौके बनाता है वह रोनाल्डो की तुलना में अधिक परिणाम का एक क्रम है। मेसी दो काम बखूबी करते हैं। इसलिए वो ही गोट है।

लियोनेल मेस्सी के शीर्ष 10 रिकॉर्ड
– लियोनेल मेसी ने रिकॉर्ड 7 बार प्रतिष्ठित वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है।
– लियोनेल मेसी में बार्सिलोना के लिए सर्वाधिक 672 गोल गिए है। किसी क्लब के लिए सर्वाधिक गोल करने का ये रिकॉर्ड है।
– लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए कुल 103 गोल किए है। उन्होंने कुल 175 गोल भी किए है।
– मेसी ने अपने पूरे करियर में 807 गोल किए है। उनके आगे सिर्फ पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिन्होंने 838 गोल किए है।
– ला लीगा में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड भी मेसी के नाम है जिन्होंने 474 गोल किए है।
– उन्होंने ला लीगा में 192 गोल करने में सहायक की भी भूमिका निभाई है।
– मेसी ने ला लीगा में 36 और कोपा अमेरिका में कुल 17 हैट्रिक जड़ी है।
– मेसी ने बार्सिलोना के साथ क्लब की रिकॉर्ड 34 ट्रॉफी जीती है।
– मेसी ने फीफा विश्व कप के कुल 26 मुकाबलों में खेला है, जो रिकॉर्ड है।
– लियोनेल मेसी एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने दो बार फीफा गोल्डन बॉल यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार जीता है। 

Loading

Back
Messenger