Breaking News

IND vs AUS Highlights: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी 4 विकेट से मात, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में की एंट्री

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दुबई में खेला गया है। जिसे भारत ने 4 विकेट से अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 49.3 ओवर में 264 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 267 रन बनाकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गए हैं। इस दौरान भारत के लिए विराट कोहली ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 45 और केएल राहुल ने 42 रन का योगदान दिया।
वहीं 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 30 के स्कोर पर पहला झटका लगा। गिल ने 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। श्रेयस अय्यर 62 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 30 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 98 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पंड्या 24 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 34 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। 
ऑस्ट्रेलियाई पारी  की बात करें तो टीम की शुरुआत खराब रही।   सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली बिना खाता खोले आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने अपना शिकार बनाया। ट्रेविस हेड ने धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बड़े शॉट खेले जैसे ही वो भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहे थे तो वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच आउट करा दिया। इस दौरान हेड ने 33 गेंद में 39 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।
 
जॉर्ज इंग्लिस 12 गेंद में 11 गेंद रन बनाकर आउट हुए। वहीं स्टीव स्मिथ 96 गेंदों में 73 रन बनाकर मोहम्मद शमी के शिकार बने। ग्लेन मैक्सवेल महज 7 रन बनाकर अक्षर पटेल के शिकार बने। वहीं  बेन ड्वार्शियस भी 19 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती के शिकार बने। एलेक्स कैरी ने 57 गेंदों में 61 रन बनाए। नाथम एलिस ने 10 रन बनाए। वहीं हार्दिक पंड्या ने कंगारू टीम का आखिरी विकेट एडम जैम्पा के रूप में गिराया। वहीं भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3, वरुण चक्रव्रती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।

Loading

Back
Messenger