IND vs BAN: भारत को लगा बड़ा झटका, बाउंड्री बचाने के प्रयास में मोहम्मद सिराज हुए चोटिल

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र में भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बाउंड्री बचाने के प्रयास में चोटिल हो गए हैं। जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। चेन्नई में तेज गेदंबाजों के मददगार परिस्थितियां ऐसे में सिराज का चोटिल होना भारत लिए बुरी खबर है। लंच के बाद सिराज ने ही भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने कप्तान नजमुल हसन शांतो को आउट किया।
रोहित शर्मा ने 23वें ओवर में रविंद्र जडेजा को गेंद दी। जिसके बाद पहली गेंद को शाकिब अल हसन ने स्वीप किया, फाइन लेग पर मौजूद सिराज ने स्लाइड लगाकर गेंद को फील्ड किया। इसके बाद वह दर्द में बाएं कूल्हे को पकड़े दिखे। इसके बाद उन्होंने 3 गेंद और फील्डिंग की। जडेजा की चौथी गेंद को शाकिब ने स्वीप खेलने का प्रयास किया। गेंद शाकिब के ग्रील पर लगी।
कनकशन चेक करने के लिए फीजियो ग्राउंड पर आया। इस ब्रेक के दौरान सिराज भी मैदान पर ही लेटकर उपचार कराते दिखे। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। सिराज ने लंच के बाद भारत के लिए गेदंबाजी की शुरुआत की। उन्होंने नजमुल हसन शंतो को स्लिप में विराट कोहली के हाथों कैच कराया। उन्होंने 30 गेंद पर 3 चौके की मदद से 20 रन बनाए।