Breaking News

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में जारी है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 218 रन जड़े। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने आते ही तेजी से रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से 9वां ओवर करने आए शोएब बशीर को यशस्वी जायसवाल ने एक ओवर में 3 छक्के जड़ दिए। इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
भारतीय युवा बल्लेबाज 9 पारियों में जड़े 26 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में 25 छक्के जड़े थे। ऐसे में यशस्वी ने काफी कम टेस्ट पारियों में ये कारनामा करके दिखाया है। 
एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट छक्के लगाने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की 20 पारियों में 22 सिक्स लगाए हैं। उनके अलावा कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ 39 पारियों में 21 छक्के और ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के विरुद्ध 21 पारियों में 21 सिक्स जड़े हैं। 
एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट छक्के लगाने वाले भारतीय
26*- यशस्वी जायसवाल बनाम इंग्लैंड (9 पारी)
25- सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया (74 पारी)
22- रोहित शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका (20 पारी)
21- कपिल देव बनाम इंग्लैंड (39 पारी)
21- ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड (21 पारी)

Loading

Back
Messenger