Breaking News

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी? रोहित शर्मा की चोट ने बढ़ाई टेंशन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से 2 मार्च को है। भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है ऐसे में ये मैच सिर्फ एक औपचारिकता ही है। ऐसे में हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे रोहित शर्मा को इस मैच के लिए आराम दिया जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार टीम मैनेजमेंट  इस मुद्दे पर विचार भी कर रहा है। भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को होगा। ऐसे में टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा पर कम से कम दबाव बनाना चाहेगी। अगर रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ रेस्ट दिया जाता है तो शुभमन गिल उनकी जगह कप्तानी कर सकते हैं। 
 
बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शुभमन गिल को रोहित शर्मा को डिप्टी यानी टीम का उपकप्तान चुना गया है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान जब रोहित शर्मा चोटिल होने के बाद मैदान छोड़कर गए थे तो कुछ देर के लिए गिल ने ही टीम की कमान संभाली थी। हालांकि, कुछ देर बाद ही रोहित वापस मैदान पर आ गए थे। लेकिन वह 100 प्रतित फिट नहीं दिखाई दे रहे थे। 
रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा और शुभमन गिल दोनों ने ही बुधवार को हुए बैटिंग प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया था। चोटिल होने के कारण रोहित की जगह गिल अच्छा महसूस नहीं कर हे थे। हालांकि, गिल ने गुरुवार को अलग से एक सेशन में हिस्सा लिया, जिसे देखने के बाद भारतीय फैंस ने राहत की सांस ली। 
अगर रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में आराम दिया जाता है तो ऋषभ पंत की टीम में जगह बन सकती है। वहीं शुभमन गिल के साथ केएल राहु पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। 

Loading

Back
Messenger