Breaking News

IND vs PAK: रोहित शर्मा का बेहतरीन प्रदर्शन, वनडे में 300 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने

नरेंद्र मोदी स्टेडिय में खेले गए भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज की। वहीं इस दौरान भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं उन्होंने 63 गेंद में 86 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 36 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके की मदद से अपनी फिफ्टी भी पूरी की। 
वहीं रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पुल शॉट भी दिखाए। साथ ही वह वनडे क्रिकेट में 300 छक्के जड़ने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 86 रन जोड़े इसमें 6 चौके और 6 चक्के भी शामिल हैं। 

बता दें  कि, रोहित शर्मा टी20 में भी छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे हैं। हाल ही में उन्होंने सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में  यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा था। उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ उनके इस कारनामे की चर्चा क्रिकेट गलियारों में शुरू हो गए हैं। 

Loading

Back
Messenger