भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इतिहास रच दिया है। दरअसल, कोलंबो क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 सुपर-4 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, रोहित ने शाहीन अफरीदी के खिलाफ पारी के पहले ही ओवर में छक्का जड़ा है। इसी के साथ वनडे में ऐसा करने वाले वो पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
बता दें कि, टॉस जीतकर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, अभी तक उनका ये फैसला गलत नजर आ रहा है। वहीं भारत की शुरुआत बेहतरीन रही। रोहित शर्मा और शुबमन गिल ने 121 रन तक भारत की पारी को पहुंचाया। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा शादाब खान की गेंद पर अपना कैच फहीम अशरफ को पकड़ा बैठे। इस दौरान रोहित ने 49 गेंदों में 56 रन की पारी खेली।
Rohit Sharma becomes the first batter to hit a six against Shaheen in the first over in ODI. pic.twitter.com/9JaJQByvQ4
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 10, 2023
फिलहाल, रोहित ने इस मुकाबले के पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। ऐसा करने वाले रोहित वनडे में दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।