Breaking News

IND vs SL 3rd ODI: भारत ने गंवाई वनडे सीरीज, श्रीलंका ने 2-0 से बुरी तरह हराया

श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 110 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली है। श्रीलंका ने इस जीत के साथ सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। श्रीलंका ने भारत को दूसरे मैच भी हराया था। जबकि पहला वनडे टाई हो गया था। श्रीलंका ने कोलंबो में बुधवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए 248 रन बनाए थे। जिसके जवाब में टीम इंडिया 138 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने 27 सालों बाद भारत को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया है।
भारत के लिए रोहित शर्मा ने 35 रनों की पारी खेली। जबकि वाशिंगटन सुंदर 30 रन बनाकर आउट हुए। जबकि विराट कोहली के बल्ले से महज 20 रन और रियान पराग 15 बनाकर लौटे। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने 5 विकेट झटके। उन्होंने 5.1 ओवरों में 2 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। थीक्षणा और वैंडर्से ने 2-2 विकेट झटके। 
इस दौरान भारत के अधिकतर बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। रोहित शर्म ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने 20 गेंदों में 35 रन बनाए, इस दौरान 6 चौके और 1 छक्का लगाया। शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली 20 रन ही बना पाए। ऋषभ पंत महज 6 रन ही बना सके और श्रेयस अय्यर के बल्ले से तो 8 रन निकले। अक्षर पटेल 2 और रियान पराग 15 रन बनाकर आउट हुए। 
 

Loading

Back
Messenger