Breaking News

एशिया कप2023 फाइनल में श्रीलंका का शर्मनाक रिकॉर्ड, 50 रन पर टीम का सूपड़ा साफ

कोंलबो में खेले जा रहे एशिया कप 2023 फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 50 रन पर धराशाही हो गई। इस दौरान मोहम्मद सिराज की तरफ से खतरनाक गेंदबाजी देखने को मिली। उन्होंने 12 रन पर 6 विकेट झटके। इसके साथ ही श्रीलंका का भारत के खिलाफ सबसे कम वनडे स्कोर का रिकॉर्ड बन गया है। 
श्रीलंका की पारी ढहने की एकमात्र वजह भारतीय गेंदबाज सिराज रहे। उन्होंने अपनी आग उगलती गेंदबाजी से महज 16 गेंदों में 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं अपने दूसरे स्पैल में उन्होंने श्रीलंकाई टीम के 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 7 ओवर में 21 रन देककर 6 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 3 रन देककर 3 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया। 
मोहम्मद सिराज ने अपने वनडे करियर में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह सबसे कम गेंदों में ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। सिराज ने 1002 गेंदों में इस आकंड़े को छुआ। इस मामले में पहले स्थान पर श्रीलंका के अजंथा मेंडिस हैं, जिन्होंने 847 गेंद में ही 50 विकेट ले लिए थे। 
50 रनों पर सिमटने वाली श्रीलंकाई टीम ने भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। कुल मिलाकर वनडे में ये श्रीलंका का दूसरा सबसे कम स्कोर है, इससे पहले वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2012 में 43 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। 

Loading

Back
Messenger