Breaking News

रोहित शर्मा बने वनडे क्रिकेट में 10 हजारी खिलाड़ी, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 सुपर 4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे किए हैं। रोहित ने वनडे क्रिकेट में ये उपलब्धि अपने 241वीं पारी में हासिल की है। इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, भारत के लिए सबसे तेज 10 हजार रन बनाए 
रोहित शर्मा भारत की तरफ से वर्ल्ड क्रिकेट में भी सबसे तेज 10 हजार रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ डाला। अब तेंदुलकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि नंबर वन पर विराट कोहली हैं। जहां रोहित ने 241वीं पारी में ये कारनामा किया वहीं सचिन के नाम 259 पारियों में ये उपलब्धि दर्ज है। कोहली ने महज 205 पारियों में ये कारनामा अपने नाम किया है। 
 

इसके साथ ही रोहित भारत की तरफ से 10 हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। रोहित से पहले सचिन, कोहली, गांगुली, द्रविड़ और धोनी के नाम ये उपलब्धि दर्ज है। भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा छठे नंबर पर हैं। 

 
बता दें कि, रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक भी जड़ा। ये उनके वनडे करियर की 51वीं फिफ्टी है। लेकिन आखिर में वो डुनिथ वेललेज की गेंद में 48 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हो गए।  

Loading

Back
Messenger