Breaking News

Asian Kabaddi Championship में भारत ने रचा इतिहास, इरान को मात देकर 8वीं बार बना चैंपियन, Anurag Thakur ने दी शुभकामनाएं

भारत ने शुक्रवार को डोंग यूई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सियोकडांग सांस्कृतिक केंद्र में खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान को मात दे दी है। ईरान को हराकर भारत ने ऐतिहासिक रूप से 8वीं बार इस खिताब पर कब्जा किया है। भारत ने फाइनल मुकाबले में ईरान को 42-32 से मात देकर इस खिताब को हासिल किया है।
 
अब तक नौ बार खेली गई ये चैंपियनशिप भारत के ही कब्जे में रही है। इस टूर्नामेंट में भारत ने आठ बार रिकॉर्ड जीत हासिल की है जबकि ईरान ने वर्ष 2003 में एक बार जीत दर्ज की थी। खेल में शुरुआत में भारतीय टीम पिछड़ती रही, मगर बाद में टीम ने शानदार वापसी की। भारतीय टीम ने 10वें मिनट में कप्तान पवन सहरावत और असलम इनामदार की सफल रेड की बदौलत ईरान की पूरी टीम को ही ऑल ऑउट कर दिया। इस मुकाबले में कप्तान ने पवन ने सुपर 10 भी हासिल किया।
 
भारतीय टीम ने मुकाबले में अपनी दमदार लय बरकरार रखी। ईरान के खिलाफ इस दमदार प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय टीम अच्छी लीड लेने में सफल रही। हालांकि मुकाबले में भारत की भूल के कारण ईरान को कुछ बढ़त मिली मगर भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी तेज रफ्तार से ईरान को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया और टीम को ऑल आउट कर दिया।
 
जानकारी के मुताबिक मुकाबले के पहले हाफ में भारत के पास 23-11 से बढ़त थी, जिसके बाद ईरान के कप्तान मोहम्मदरेज़ा शादलू चियानेह ने दो अंकों की रेड कर सुपर रेड की और भारत को पहली बार 29वें मिनट में आउट किया। दो मिनट बचे रहने के दौरान ईरान की टीम ने बढ़त बनाने की कोशिश की मगर भारतीय टीम ने ईरान को इसका मौका नहीं दिया और अंत में मुकाबला 42-32 के साथ अपने नाम किया। इसी के साथ चैंपियनशिप पर भी भारत का कब्जा हुआ।

अनुराग ठाकुर ने दी शुभकामनाएं
भारतीय टीम द्वारा इतिहास रचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीटर पर टीम को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 8वीं बार चैंपियन। भारतीय टीम ने मैट पर अपने पूर्ण प्रभुत्व और अजेय रिकॉर्ड के साथ 2023 एशियाई #कबड्डी चैंपियनशिप में झंडा बुलंद रखा है। मजबूत प्रतिद्वंद्वियों ईरान के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ अपने खिताब का बचाव करना उनके विश्वास, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट टीम प्रयास का प्रतिबिंब है। शाबाश, चैम्प्स। बहुत उत्साहित हूं और एशियाई खेलों में उन्हें एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हूं।

Loading

Back
Messenger