Breaking News

T20 World Cup की होने वाली है शुरुआत, भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में होने जा रहा है। 10 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होगा। पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम के बीच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का आयोजन किया जाएगा। विश्व कप के मुकाबले केप टाउन, पार्ल और गेकेबेरा में होंगे। विश्व कप के मुकाबले न्यूलैंड क्रिकेट ग्राउंड, सैंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड और बोलार्ड पार्क में खेले जाएंगे।
 
इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को केप टाउन में होगा, जिसके बाद विश्व विजेता टीम दुनिया को मिल जाएगी। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले 23 फरवरी और 24 फरवरी को होंगे। इस वर्ष महिला टी20 विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदारों में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है। इस बार विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और हर ग्रुप में पांच टीमें है।
 
हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा। 
 
इन ग्रुप में बंटी है टीमें
ग्रुप 1 – बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका
ग्रुप 2 – भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड
 
ये है मैच का पूरा शेड्यूल
 S.no Date  Team  Place  Time 
 1.  10 फरवरी  दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका केप टाउन   रात 10.30 बजे
 2.  11 फरवरी  वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड  पार्ल  शाम 6.30 बजे
 3.  11 फरवरी  ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड  पार्ल  रात 10.30 बजे
 4.  12 फरवरी  भारत बनाम पाकिस्तान केपटाउन   शाम 6.30 बजे
 5.  12 फरवरी  बांग्लादेश बनाम श्रीलंका  केपटाउन  रात 10.30 बजे
 6.  13 फरवरी  आयरलैंड बनाम इंग्लैंड  पार्ल  शाम 6.30 बजे
 7.  13 फरवरी  साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड  पार्ल  रात 10.30 बजे
 8.  14 फरवरी  ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश    रात 10.30
 9.  15 फरवरी  वेस्टइंडीज बनाम भारत  केपटाउन  शाम 6.30 बजे
 10.  15 फरवरी  पाकिस्तान बनाम आयरलैंड  केप टाउन  रात 10.30 बजे
 11.  16 फरवरी  श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया    शाम 6.30 बजे
 12.  17 फरवरी  न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश  केपटाउन  शाम 6.30 बजे
 13.  17 फरवरी  वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड  केपटाउन  रात 10.30 बजे
 14.  18 फरवरी  इंग्लैंड बनाम भारत    शाम 6.30 बजे
 15.  18 फरवरी  दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया  गक्बेर्हा  रात 10.30 बजे
16.   19 फरवरी  पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज  पार्ल  शाम 6.30
 17.  19 फरवरी  न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका  पार्ल  रात 10.30 बजे
 18.  20 फरवरी  आयरलैंड बनाम भारत    शाम 6.30 बजे
 19.  21 फरवरी  इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान  केपटाउन  शाम 6.30 बजे
 20.  21 फरवरी  दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश  केपटाउन  रात 10.30 बजे
 21.  23 फरवरी  सेमी-फाइनल-1  केपटाउन शाम  6.30 बजे
 22.  24 फरवरी  सेमी-फाइनल-2  केपटाउन  शाम 6.30 बजे
 23.  26 फरवरी  फाइनल  केपटाउन  शाम 6.30 बजे
 

Loading

Back
Messenger