Breaking News
-
अमेरिका का ट्रंप प्रशासन लगातार कई देशों को टारगेट कर रहा है। अब उसने ईरानी…
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए है…
-
कश्मीर एकजुटता दिवस एक कैलेंडर कार्यक्रम है जो 5 फरवरी को पाकिस्तान में रावलपिंडी और…
-
देहरादून । तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में…
-
भारत ने पिछले साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।…
-
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर…
-
सूर्यकुमार यादव भारत की वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के…
-
अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों के निर्वासन पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि…
-
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति…
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजर गाजा पट्टी पर क्या पड़ी, यह इलाका पूरे विश्व…
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उनके बढ़े हुए वजन के कारण अक्सर ट्रोल किया जाता है। लेकिन टीम इंडिया के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच अंकित कलियर का कहना है कि रोहित शर्मा विराट कोहली की तरह फिट हैं। इसी के साथ उन्होंने रोहित की गिनती दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में की है। रोहित शर्मा दिखने में भले ही थोड़े भारी-भरकम लगते हैं लेकिन जब बात फिटनेस लेवल की आती है तो वह हर टेस्ट में पास होते हैं। एशिया कप 2023 से पहले भारतीय टीम का यो-यो टेस्ट हुआ था जिसमें सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस टेस्ट में रोहित शर्मा ने आसानी से पास कर लिया था।
बता दें कि, भारतीय टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच अंकित कलियर ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि, रोहित शर्मा एक फिट खिलाड़ी हैं। उनकी फिटनेस अच्छी है। वह थोड़े मोटे दिखते हैं लेकिन वह हमेशा यो-यो टेसट पार कर लेते हैं। वह विराट कोहली की तरह फिट हैं। ऐसा लगता है कि वह भारी-भरकम हैं लेकिन हमने उन्हें मैदान पर देखा है। उनकी एक्टिवनेस और गलिशीलता अद्भुत है। वह सबसे फिट क्रिकेटरों में से हैं।
वहीं जब कोच अंकित कलियर से पूछा गया कि मौजूदा क्रिकेट टीम में कौन सा खिलाड़ी शारीरिक रूप से सबसे ज्यादा फिट है और क्यों? तो इस पर उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया।
उन्होंने कहा कि, विराट कोहली भारतीय टीम और दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ी हैं। इसके पीछ कारण ये है कि वह एक सख्त शेड्यूल का पालन कर रहे हैं। चाहे वह खेल रहा है या नहीं, वह अपने न्यूट्रीशन, ट्रेनिंग, सप्लिमेंट और कंडीशनिंग भाग का वास्तव में बेहतरीन तरीके से पालन करता है या उसका ख्याल रखता है।