Breaking News

Hockey World Cup 2023 के दौरान इन खिलाड़ियों पर रहेगी भारतीय फैंस की नजर

भारत में लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन होने जा रहा है। इसका उद्घाटन समारोह ओडिशा के कटक में आयोजित होगा। वहीं इस बार विश्व कप के दौरान भारतीय टीम पर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजरें होने वाली है। बीते कुछ वर्षों में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी बेहतर हुआ है।

भारत की मेजबानी में हो रहे विश्व कप 2023 में भारत के पास दूसरी बार विश्व कप जीतने का मौका है। भारत ने वर्ष 1975 में विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके बाद से भारतीय टीम विश्व कप खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है। इस बार भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा सकते है।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह
भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह टीम के अहम खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जो चैंपियन बनाने के लिए टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उनपर टीम को मजबूत स्थिति में बनाए रखने की सबसे अधिक जिम्मेदारी रहेगी। इनके अलावा भारतीय टीम के फैंस की नजर आकाशदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और पीआर श्रीजेश पर भी रहने वाली है।

बता दें कि हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम के स्टार डिफेंडर हैं। वर्ष 2018 में भी वो विश्व कप खेल चुके है। इस बार वो डिफेंडर के साथ साथ भारतीय टीम की कप्तानी भी संभाल रहे है। हॉकी के क्षेत्र में हरमनप्रीत का करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने एक ओलंपिक कांस्य पदक, जूनियर विश्व कप और एशिया कप जैसे खिताब पर कब्जा जमाया है।

आकाशदीप सिंह
हॉकी टीम के अहम और सीनियर सदस्य आकाशदीप सिंह 200 से अधिक हॉकी मुकाबले खेल चुके है। वर्ष 2012 में हॉकी में पदार्पण करने वाले आकाश अब तक 80 से अधिक गोल दाग चुके है। फैंस आकाशदीप सिंह को गोल मशीन कहकर पुकारते है। बता दें कि आकाशदीप सिंह के करियर का ये तीसरा विश्व कप होने जा रहा है। उन्होंने कुछ समय पूर्व ही ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हैट्रिक भी मारी थी।

मनप्रीत सिंह
भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह टीम के काफी अहम खिलाड़ी है। मनप्रीत सिंह ने वर्ष 2018 में हुए विश्व कप के दौरान भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इस बार वो कप्तान नहीं है ऐसे में उनकी तरफ से काफी अच्छआ खेल देखने को मिल सकता है। मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में ही भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। मनप्रीत सिंह के पास मिडफील्ड पोजीशन में काफी अनुभव है। मनप्रीत सिंह बेहद क्रिस्प पास करते है, जिससे भारतीय टीम काफी मौकों पर अच्छा खेल दिखा सकेगी।

मनदीप सिंह
मनदीप सिंह फारवर्ड में खेलते है। वर्ष 2022 के दूसरे सर्वाधिक गोल स्कोरर में मनदीप सिंह का नाम था। उन्होंने पूरे वर्ष 2022 में 13 गोल किए थे। अपनी फुर्ती के कारण वो विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को धोखा देने और पेनल्टी कॉर्नर का मौका छीनने में माहिर है।

पीआर श्रीजेश
भारतीय टीम के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश टीम के बेहद महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। टीम को जीताने में पूरा दम लगाने वाले पीआर श्रीजेश बुलंद हौंसलों के साथ टीम को जीत दिलाने में माहिर है। 

Loading

Back
Messenger