Breaking News

पेरू के क्लब एलियांजा लीमा से जुड़ीं भारतीय फुटबॉलर Manisha Kalyan

भारतीय महिला टीम की मिडफील्डर मनीषा कल्याण ने पेरू के क्लब एलियांजा लीमा से करार किया है।
मनीषा को 2020-21 में ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ और 2022-23 में ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने पहले यूएफा महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बनकर इतिहास रचा था। इस मील के पत्थर ने उनके अंतरराष्ट्रीय प्रोफाइल में इजाफा किया।

लीमा में स्थित पेरू के क्लब ने एक बयान में कहा, ‘‘एलियांजा लीमा महिला टीम मनीषा कल्याण के करार करने की घोषणा करती है जो एक भारतीय मिडफील्डर हैं और टीम को मजबूत करेंगी। यह खिलाड़ी यूनान के पीएओके एफसी से आई हैं जहां वह यूरोपीय फुटबॉल के शीर्ष स्तर पर खेली हैं। ’’

इसमें आगे कहा गया है, ‘‘कल्याण ने क्लब और राष्ट्रीय टीम दोनों स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उनके पेशेवर करियर में भारत, साइप्रस और यूनान की लीग में खेलने का अनुभव शामिल है। ’’

क्लब में शामिल होने के बाद मनीषा ने कहा कि वह टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं यहां आकर बहुत खुश हूं। मुझे उनका खेलने का स्टाइल बहुत पसंद है। मैं इस नई चुनौती को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मेरा फोकस हमेशा शत प्रतिशत देने, हर मैच जीतने और टीम को उसके लक्ष्य हासिल करने में मदद करने पर है।

Loading

Back
Messenger