Breaking News

IPL 2023: Rinku Singh ने लगाए पांच छक्के तो श्रेयस अय्यर बोले- रिंकू भैया जिंदाबाद

आईपीएल 2023 के मुकाबले लगातार खेले जा रहे हैं। हर रोज क्रिकेट फैंस को दिलचस्प मुकाबले देखने को भी मिलते हैं। रविवार को भी एक दिलचस्प मुकाबला खेला गया। मुकाबला केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच था। अब तक इस बार के आईपीएल में अपराजित रही गुजरात टाइटंस की टीम को केकेआर ने दिलचस्प मुकाबले में हरा दिया। हालांकि, एक समय तक रहा था कि गजरात टाइटंस इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगा। लेकिन कोलकाता के रिंकू सिंह ने वह कमाल कर दिखाया जिसकी हर रोज जमकर तारीफ हो रही है। रिंकू सिंह के बल्ले से निकली पारी ने रातो रात उन्हें स्टार बना दिया है। 
राशिद खान की हैट्रीक के बाद केकेआर की जीत काफी मुश्किल लग रही थी। केकेआर को आखिरी ओवर में 29 रनों की दरकार थी। मैदान पर उमेश यादव और रिंकू सिंह मौजूद थे। उमेश यादव ने पहली गेंद पर 1 रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दिया। उसके बाद रिंकू सिंह ने जो कुछ भी किया वह अब इतिहास है। रिंकू सिंह ने आखिरी के 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर गुजरात के विजय रथ को रोक दिया। रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में छह छक्के और एक चौके की मदद से 48 रन बनाए। इसके बाद इस बार के आईपीएल से बाहर और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी कर चुके श्रेयस अय्यर ने एक दिलचस्प वीडियो साझा किया है। 
रिंकू सिंह ने जैसे ही आखिरी गेंद पर छक्के लगाए, उसके बाद श्रेयस अय्यर उछल पड़े। अपने वीडियो में साफ तौर पर श्रेयस अय्यर रिंकू भैया जिंदाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं। इसके बाद श्रेयस अय्यर वीडियो कॉल पर सिंह से बात करते दिखाई दे रहे हैं। यहां भी रिंकू भैया जिंदाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं। रिंकू सिंह की तारीफ कर रहे हैं। इसी दौरान वीडियो कॉल पर नितीश राणा आते हैं। नितीश राणा ने श्रेयस अय्यर को बताया कि रिंकू सिंह कह रहा था कि पिछली बार की तरह इस बार भी छोड़ेगा नहीं, खत्म करके आएगा। रिंकू सिंह भी अपने दोनों ही कप्तानों का धन्यवाद करते दिखाई दे रहे हैं। 

Loading

Back
Messenger