आईपीएल के इतिहास में एख दिन में दो बड़े रिकॉर्ड बने। ये दोनों ही रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने बनाए। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक घंटे में ही अपने साथ खिलाड़ी पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मिचेल स्टार्क अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है। स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच काफी जद्दोजहद हुई। स्टार्क आईपीएल में 8 साल बाद वापसी कर रहे हैं। मिचेल स्टार्क का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
मिचेल स्टार्क के नाम का जैसे ही ऐलान हुआ तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले बोली लगाई। शुरुआत में बोली 6 करोड़ रुपये तक चली। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस मैदान पर उतरे। बोली 12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस बोली से पीछे हट गए। केकेआर और गुजरात के पर्स में 31 करोड़ से ज्यादा थे। इसके बाद दोनों फ्रेंचाइजियों ने 20 करोड़ रुपये तक बोली लगाई। ऐसे में मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के दूसरे 20 करोड़ी प्लेयर बन गए थे।
We won, Mr. Starc! 💜 pic.twitter.com/twJ3VmCPDl
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) December 19, 2023
लेकिन आखिर में गुजरात ने भी हार मान ली और आखिर में केकेआर स्टार्क को 24.70 करोड़ रुपये में ले गया। स्टार्क के बाद इस नीलामी में उन्हीं के हमवतन पैट कमिंस दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बिके हैं। कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।