आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। हालांकि, ये पहली बार होगा जब इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी विदेश में होगी। नीलामी से पहले सभी 10 टीमें आईपीएल फ्रेंचाइजी तैयारी कर रहे हैं कि किन खिलाड़ियों को रिेटेन करें और किसे रिलीज किया जाए।
सभी 10 टीमें इन खिलाड़ियों को दिखा सकती हैं बाहर का रास्ता
चेन्नई सुपर किंग्स
एमएस धोनी की कप्तानी में 2023 में पांचवीं बार आईपीएल खिताब अपने नाम करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स को रिलीज खिलाड़ियों की सोचना होगा। इसी कड़ी में फ्रेंचाइजी द्वारा सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी के तौर पर खरीदे गए बेन स्टोक्स का सबसे ऊपर होगा। स्टोक्स चोट से जूझ रहे हैं। चेन्नई ने स्टोक्स को खरीदने के लिए 16.25 करोड़ रुपये की भारीभरकम राशि खर्च की थी। लेकिन वह चोट की वजह से पूरे सीजन में केवल दो ही मैच खेल पाए थे।
इसके अलावा सीएसके ड्वेन प्रेटोरियस और पेसर आकाश सिंह को भी रिलीज कर सकती है।
गुजरात टाइटंस
आईपीएल 2023 की उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस इस बार पेसर यश दयाल को रिटेन कर सकती है। दयाल के अलावा गुजरात विदेशी ऑलराउंडर्स दासुन शनाका और ओडेन स्मिथ को भी रिलीज कर सकता है।
ओडेन जहां आईपीएल 2023 में कोई मैच नहीं खेले थे, तो वहीं दासुन शनाका गेंद और बैट से प्रभावित करने से चूक गए थे। कुल मिलाकर शनाका तीन मैचों में कुल 26 रन बना सके थे।
मुंबई इंडियंस
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम क्रिस जोर्डन, रिले मेरेडिथ और संदीप वारियर को रिलीज कर सकती है। आईपीएल 2023 में पूरे सीजन में उपलब्ध नहीं होने के बाद जसप्रीत बुमराह, झाय रिचर्डसन और जोफ्रा आर्चर के अगले पूरे सीजन के लिए मौजूद रहने की संभावना है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
मुंबई की तरह ही आरसीबी भी सिद्धार्थ कौल और रील टॉप्ले जैसे पेसर्स को रिलीज कर सकती है। बैंगलोर के पास मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल के रूप में बेहतरीन पेस अटैक है। आरसीबी साथ ही आईपीएल नीलामी में पेसर मिशेल स्टार्क पर भी दांव लगा सकती है।
साथ ही दिनेश कार्तिक या फिल एलेन को रिलीज कर सकती है। पिछले आईपीएल सीजन में एलेन एक भी मैच नहीं खेले थे। वहीं दूसरी ओर, कार्तिक आईपीएल 2022 में अपना दम नहीं दिखा सके और 13 मैचों में केवल 140 रन ही बना सके।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर साल की तरह एक बड़ा सवाल ये कि क्या एडेन मार्करम को फ्रेंचाइजी कप्तान बनाए रखेगी। आईपीएल 2023 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और वो पॉइट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी। हालांकि, हैदराबाद इस बार अकील हुसैन, आदिल राशिद और समर्थ व्यास को रिलीज कर सकता है।
कोलकाता नाइटराइडर्स
हैदराबाद की तरह ही कोलकाता का भी पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। शार्दुल ठाकुर और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ियों पर भारी पैसा खर्च करने के बाद भी केकेआर को फायदा नहीं हुआ। वहीं बांग्लादेशी ओपनर लिटन दास को ओपनिंग में कुछ मौके दिए गए थे लेकिन वह उन्हें भुना नहीं पाए। वहीं जेसन रॉय ने दिए गए मौके का पूरा फायदा नहीं उठाया।
पंजाब किंग्स
शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान और सैम कर्रन को रिलीज करके ऑक्शन में उन्हें फिर से खरीदने की कोशिश कर सकती है। आईपीएल 2023 में इन तीन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए पंजाब ने 24.75 कोरड़ रुपये की भारी भरकम रकम खर्च की थी।
दिल्ली कैपिटल्स
अनुभवहीन बैटिंग ऑर्डर और गेंद से खराब प्रदर्शन के कारण दिल्ली इस बार चेतन सकारिया और लुंगी एंगीडी को रिलीज कर सकती है। दिल्ली के पास गेंदबाजी में ढेरों विकल्प हैं। वहीं दूसरी ओवर पिछले आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बाद युवा बल्लेबाज यश धुल को भी रिलीज किया जा सकता है।
लखनऊ सुपर जायंट्स
कई मौके मिलने के बाद भी दीपक हुड्डा और मनन वोहरा पिछले सीजन में कमाल नहीं दिखा पाए। ऐसे में नीलामी से पहले लखनऊ हु्ड्डा और वोहरा दोनों को रिलीज कर सकता है। हाल ही में लखनऊ ने रोमारियो शफर्ड को रिलीज किया जिसे बाद मुंबई ने अपने खेमे में जोड़ दिया।
राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हुए रूट तीन मैचों में केवल 3 रन बना सके थे। हालांकि, दो मैचों में वह पावर हिटिंग की कम क्षमता के लिए बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। टीम इस बार स्पिन विभाग में केसी करियप्पा को बाहर कर सकती है।