आईपीएल 2024 की नीलामी में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। इसका आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। इससे पहले सभी फैंस की नजरें पिछले साल अनसोल्ड रहे खिलाड़ियों पर टिकी है। आज हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे, जिनको आईपीएल 2023 नीलामी कोई खरीदार नहीं मिला और इस बार वह ऑक्शन में महंगे बिक सकते हैं।
डेरिल मिशेल
न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने हाल ही में समाप्त हुए वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। वह वर्ल्ड कप में टॉप 5 रन स्कोरर में शामिल रहे। वहीं इस दौरान उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन गेंदबाजी भी की। अपने ऑलराउंडर कौशल के कारण मिशेल की आईपीएल में काफी डिमांड है। बता दें कि मिशेल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए दो आईपीएल 2022 खेलों में भाग लिया था। जबकि 2023 आईपीएल में न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी को कोई खरीददार नहीं मिला, लेकिन इस बार उम्मीद की जा रही है कि वो सबसे महंगे खिलाड़ियों में बिकेंगे।
ट्रैविस हेड
इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खुद को भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले में साबित कर दिया था। हेड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में अपनी ऑलराउंडर क्षमता दिखाई थी। उन्होंने खेल में पचास रन बनाए और दो विकेट भी झटके। जैसा कि उन्होंने आगामी आईपीएल नीलामी में अपना नाम रखने का फैसला किया, टीम उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी क्षमता दिखाई थी। इस वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से 6 पारियों में 329 रन निकले। वहीं हेड को आईपीएल 2-23 में कोई भी खरीददार नहीं मिला था, लेकिन इस बार हेड के लिए कई फ्रेंचाइजियों के बीच मोलभाव होते दिखेगा।
मुजीबउर रहमान
वहीं अफगानिस्तान के मुजीबउर रहमान को भी पिछले साल आईपीएल में कोई खरीददार नहीं मिला था। लेकिन इस बार वर्ल्ड कप 2023 में उनकी तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली। जिस कारण आईपीएल 2024 में इस अफगान खिलाड़ी पर बड़ी बोली लग सकती है।
दिलशान मदुशंका
दिलशान मदुशंका ने भी इस बार के वर्ल्ड कप 2023 में अपनी सटीक गेदंबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में खतरनाक गेदंबाजी के चलते 21 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं मदुशंका सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे। इस बार कई फ्रेंचाइजी उन पर दांव खेल सकती हैं।
कुशल मेंडिस
आईपीएल 2023 की नीलामी में न बिकने वाले श्रीलंका के बल्लेबाज कुशल मेंडिस पर आईपीएल 2024 में बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। दरअसल, हाल ही में समाप्त हुए वर्ल्ड कप में उन्होंने कुछ अच्छी पारियां खेली। इस कारण कई टीमें उन पर दांव खेल सकते हैं।