Breaking News

IPL 2024 के बीच एमएस धोनी बन गए सिंगर, गाने का वीडियो हो रहा वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी चाहें क्रिकेट मैदान पर हो या ना हों, वो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आईपीएल 2024 के पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी पारी खेलने के बाद एक बार फिर धोनी चर्चा में हैं। इस बार वो अपनी बल्लेबाजी स्किल नहीं बल्कि सिंगिंग स्किल के लिए चर्चा में है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो सड़क पर साइकिल चलाते हुए ‘बोले जो कोयल’ गा रहे हैं। 
दरअसल, धोनी ई-बाइक के नए विज्ञापन में नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने ई-बाइक पर अपनी सवारी के मजे ले रहे हैं और बड़ी सहजता से बोले जो कोयल के अपने वर्जन को पेश कर रहे हैं। इस वीडियो में धोनी जब ई-बाइक की सवारी करते दिख रहे हैं तो दो कोयल भी उनके साथ नजर नहीं आ रही हैं और ऐसा लग रहा है कि जैसे कोयल भी धोनी की गाने की पसंद और बाइक से खुश हैं। 

वहीं धोनी को पुराने गाने काफी पसंद हैं, उन्हें टीम इंडिया का कप्तान रहते कई बार गाने गुनगुनाते हुए देखा गया है। धोनी को अक्सर 1976 में आई कभी-कभी का गाना ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ को गुनगुनाते हुए देखा गया है। 

27 total views , 1 views today

Back
Messenger