Breaking News

IPL 2024: वो समय के साथ सीखता जाएगा… सौरव गांगुली ने की ऋषभ पंत की तारीफ, जानें क्या कहा?

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल होने के कारण ऋषभ पंत नहीं खेल पाए थे। दरअसल, साल 2022 में उनका कार एक्सिडेंट हुआ था, जिसके बाद क्रिकेट के मैदान पर उनकी वापसी भी मुश्किल लगने लगी थी। क्रिकेट के मैदान से पंत करीब डेढ़ साल दूर रहे, लेकिन फिर दमदार वापसी की और आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी काफी अच्छे से की है। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने कहा कि पंत अच्छे कप्तान हैं और वह समय के साथ-साथ और ज्यादा सीखते जाएंगे। 
जियो सिनेमा पर गांगुली ने कहा कि पंत अभी युवा कप्तान हैं, वो समय के साथ सीखता जाएगा। जिस तरह से उसने चोट से वापसी करते हुए अी तक पूरा सीजन खेला है… हम ऑफ सीजन पंत को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थे। भारतीय खिलाड़ी बहुत अहम होते हैं, खासकर तब जब आपके पास आईपीएल में 10 टीमें हो गई। मैं पंत के लिए बहुत खुश हूं, जिस तरह से उन्होंने पूरे सीजन में प्रदर्शन किया है। आगे भी जो होगा मेरी शुभकामनाएं उसके साथ हैं। समय के साथ वो एख बेहतर कप्तान बनेगा। कोई भी खिलाड़ी पहले दिन से महान कप्तान नहीं होता है, लेकिन वो एक सहज कप्तान हैं। पंत मैदान पर फैसले लेते हैं, ज्यादा समय के सात वो और बेहतर कप्तान होते जाएंगे। 
फिलहाल, दिल्ली कैपिटल्स ने 14 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स को 19 रनों से हराया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए और जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 189 रन ही बना पाई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं।

Loading

Back
Messenger