Breaking News

IPL 2024: MI ने विष्णु विनोद की जगह हार्विक देसाई को टीम में शामिल किया

 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले मुंबई इंडियंस को झटका लगा है। दरअसल, टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद कलाई में चोट लगने के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह हार्विक देसाई को टीम में शामिल किया गया है।

 हार्विक देसाई साल 2018 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। एमआई ने उन पर भरोसा जताते हुए टीम में शामिल कर लिया है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उनकी धनराशि का खुलासा नहीं किया है। 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने तीनों फॉर्मेट में शतक भी जड़े हैं। 

आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि विष्णु विनोद के विकल्प के तौर पर हार्विक देसाई टीम में शामिल होंगे।’’ घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलने वाले 30 वर्षीय विनोद के बाएं हाथ में चोट लगी है। मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं।

वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। टीम ने महज एक मैच में जीत हासिल की और वह प्वाइंट्स टेबल में भी सबसे निचले पायदान पर है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई आज आरसीबी के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2024 की दूसरी जीत दर्ज करेंगे।

Loading

Back
Messenger