Breaking News
-
रसड़ा में दूध के टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत Please LIKE and FOLLOW…
-
अमेरिका ने ऐसी तबाही मचाई है जिसने रातों रात भारत के कई दुश्मन देश निपट…
-
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल…
-
देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होना…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 05 फरवरी को मतदान होना है। दिल्ली…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 05 फरवरी को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों…
-
कर्नाटक के अनुभवी राजनेता बी आर पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार के पद…
-
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी 2025 में 2024 और…
-
आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को जेवर स्थित खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की…
ईशान किशन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में 34 गेंदों में 69 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत मुंबई ने 197 रन के टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। इस पारी के साथ ही ईशान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। हालांकि, उनका फोकस अच्छा खेल दिखाने पर है।
वहीं ईशान ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्ल्ड कप की टीम में अपनी जगह से जुड़े सवाल पर कहा कि, ये मेरे हाथ में नहीं है। मैं फिलहाल चीजों को बहुत आसान तरीके से ले रहा हूं और सिर्फ एक मैच के बारे में सोच रहा हूं। ये समझना होगा कि कई सारी चीजें खिलाड़ियों के हाथों में नहीं होती हैं। आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट है और आप ओवरस्टेप नहीं करना चाहेंगे। मैं एक बार में एक ही मैच के बारे में सोच रहा हूं। मेरा मोटो है टीम की मदद करना।
खिलाड़ियों के हाथ में कई चीजें नहीं होती
पिछले साल भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर ब्रेक लेने के कारण ईशान विवादों में आए ते। इसके बाद से वो देश के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने उन्हें टीम इंडिया में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा था। लेकिन, ऐसा नहीं करने पर उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर होना पड़ा था। वो पिछली बार भारत की तरफ से नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में खेले थे। बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने पर ईशान किशन ने ये दावा किया था कि वो ब्रेक के बाद भी क्रिकेट प्रैक्टिस कर रहे थे।
बता दें कि, जब ईशान से पूछा गया कि ब्रेक के दौरान वो क्या कर रहे थे? इस पर उन्होंने कहा कि, मैं प्रैक्टिस कर रहा था, मैंने ब्रेक लिया था और जब आप छुट्टी लेते हैं तो सोशल मीडिया पर इसके बारे में बहुत कुछ कहा जाता है। हम जो कर सकते हैं वह ये है कि अगर आपने अपने लिए समय निकाला है तो इसे अपने लिए सर्वोत्तम तरीके से इस्तेमाल करें। मैंने सीखा है कि आपको उन चीजों के बारे में खुद पर दबाव नहीं डालना है जो आपके हाथ में नहीं हैं। आपको ये पता लगाना होगा कि क्या नियंत्रण योग्य हैं और क्या नियंत्रण से बाहर है।