रविवार यानी 14 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। लेकिन उससे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि, ये तस्वीर किसी ऐड शूट की हो सकती हैं।
इस तस्वीर को लेकर फैंस में भी खासा उत्साह है। लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि धोनी ने इस आईपीएल से ठीक पहले कप्तानी छोड़ दी थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर उनकी जगह हार्दिक पंड्या को जिम्मेदारी सौंपी। इन सबसे अलग सचिन तेंदुलकर फिलहाल मुंबई इंडियंस के मेंटॉर की भूमिका निभा रहे हैं। इस आईपीएल में धोनी भले कप्तान नहीं है, लेकिन अपने लंबे बालों और आखिरीक के कुछ ओवरों में मैदान में उतरकर लंबी-लंबी हिट्स लगाकर वह लगातार सुर्खियों में हैं।
MS Dhoni Sachin Tendulkar & Rohit Sharma During an Ad Shoot 📸 #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/lYEZdjC35Q
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) April 12, 2024
फिलहाल, आईपीएल 2024 में मुंबई और चेन्नई के प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई ने एक बार फिर धीमी शुरुआत की है। पहले तीन मैच हारने के बाद मुंबई अपने होम ग्राउंड पर अपने दोनों मैच लगातार जीती है। पिछले मैच में तो उसने आरसीबी को बेहद आक्रामक अंदाज में मात दी थी। वहीं, चेन्नई अपने पांच में से तीन मैच जीती है और दो मैच हारी है। अब दोनों टीमों की निगाह इस मैच को जीतने पर होगी। जहां चेन्नई खुद को प्वाइंट्स टेबल में और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी। वहीं, मुंबई की टीम चाहेगी कि उसका जीत का सिलसिला यूं ही बरकरार रहे।