आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम ने लगातार दो शुरुआती मैचों में हार का सामना किया। इस बीच पंड्या को भरपूर आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। इस बीच एमआई के कप्तान ने अगले मैच से पहले ब्रेक लेने का फैसला लिया है।
एमआई की टीम दूसरे मैच के बाद हैदराबाद में मुंबई लौट आई है। वन क्रिकेट की रिपोर्ट के अनुसार कप्तान हार्दिक पंड्या एयरपोर्ट उतरने के बाद सीधे अपने मुंबई स्थित घर लौट गए हैं। मुंबई इंडियंस को अपना अगला मैच 1 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। इस बीच पंड्या ने परिवार के साथ समय बिताने का फैसला किया है।
After reaching Mumbai, Hardik Pandya gone back home in his G-Wagon to meet his family.#IPL2024 pic.twitter.com/ZeuBI2TBnj
— Rohan Gangta (@rohan_gangta) March 29, 2024
वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले अगले मैच से पहले एमआई को 4 दिनों का ब्रेक मिला है। मुंबई इंडियंस का आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ था। हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई को 31 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। एमआई को SRH ने 277 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में वे 246 रनों तक ही पहुंच सके। इस मैच के दौरान हार्दिक पंड्या ने सबसे धीमी गति से बल्लेबाजी की। उनके 120 के स्ट्राइक रेट को लेकर भी फैंस ने उन्हें टारगेट किया और जमकर आलोचना की थी।