Breaking News

IPL 2024 के लिए मुंबई इंडिंयस ने लॉन्च की नईनजर्सी, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 17वें सीजन के लिए नई जर्सी लॉन्च की है। ये जर्सी फेमस डिजाइनर मोनिशा जयसिंग द्वारा डिजाइन की है। मुंबई इंडियंस ने अब घोषणा की है कि स्केचर्स आईपीएल 2024 से पहले उनकी जर्सी का स्पांसर केरंगे। 
वहीं बता दें कि, पहले एडिडास मुंबई इंडियंस के लिए जर्सी बनाता था। जर्सी की रंग योजना पहले जैसी ही होगी यानी मुख्य रूप से सुनहरे लहजे के साथ नीला रंग। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर घोषणा के संबंध में एक वीडियो जारी किया। जिसमें दिखाया गया है कि आईपीएल 2024 के लिए जर्सी कैसी दिखेगी। 

जर्सी लॉन्च पर बोलते हुए, मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा कि जैसा कि हमारे खिलाड़ी प्रतिष्ठित नीले और सुनहरे रंग की जर्सी पहनते हैं वे अपने साथ हमारे एमआई पलटन की आशाओं और सपनों को लेकर चलते हैं।  ये जर्सी ‘मुंबई मेरी जान’ की भावना से प्रेरित है। 

जर्सी के लॉन्च के साथ, एमआई ने सभी आयु समूहों के फैंस के लिए कई स्तरों पर अपने सदस्यता पैकेज लॉन्च किए हैं। सदस्यता की गोल्ड की कीमत 2199 रुपये, सिल्वर के लिए 699 और जूनियर पैकेज के लए 699 रुपये है। 

Loading

Back
Messenger