Breaking News

IPL 2024: नवजोत सिंह सिद्धू ने की Rishabh Pant की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

आईपीएल 2024 का दूसरा मुकबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत करीब 15 महीने बाद ग्राउंड पर वापसी कर रहे हैं। सभी फैंस की निगाहें पंत पर लगी है। इस बीच पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ी बात कही है। सिद्धू ने कहा कि वह पंत कै बहुत बड़े फैन हैं। 
नवजोत सिंह सिद्धू ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, पंत का अपना एक यूनीक स्टाइल है। चाहे स्वीप शॉट हो, पुल हो या आगे आकर खेलने की बात हो, वह सबमें लाजवाब है। इसके बाद सिद्धू ने पंत की इंजरी की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंजरी से ठीक होकर आईपीएल में आने पर मैं यही कहूंगा कि शिल्पकार के हथौड़े के बिना देवता की मूर्ति नहीं बनती। पत्थर पर घिस-घिसकर शालिग्राम बनता है। उन्होंने आगे कहा कि, एक पत्थर चोट खाकर कंकर-कंकर हो गया और एक पत्थर चोट सहकर शंकर-शंकर हो गया। 
पूर्व क्रिकेटर ने कहा  कि चोट सहकर बाहर आना आपको दस गुना बड़ा कर देता है। सिद्धू यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कमजोर आदमी विपत्ति की स्थिति में दब जाते हैं। जबकि बहादुर आदमी उसमें से दोगुना-चौगुना होकर निकलता है। सिद्धू ने पंत को पॉकेट साइज डायनमो बताया और कहा कि इस घटना के बाद और ज्यादा तगड़ा हो गया है। 
 श्रेयस अय्यर को बताया बुलडोजर
इसके अलावा सिद्धू ने केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर भी बात की। उन्होंने अय्यर को बुलडोजर बताया है। सिद्धू ने कहा कि अय्यर कभी भी फर्स्ट गियर में खेलने ही नहीं। वह मुझे आफरीदी की याद दिलाते हैं। एक ऐसा आफरीदी जो दिमाग के साथ खेलता है। उन्होंने आघे कहा कि श्रेयस को हालात के मुताबिक ढल जाने का हुनर आता है। 

Loading

Back
Messenger