Breaking News

PBKS ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से दी मात, सैम करन ने खेली अर्धशतकीय पारी

चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को मात दे दी। इस मैच को शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने सैम करन के अर्धशतक की बदौलत 4 गेंद शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

बता दें कि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने की। दोनों के बीच पहले विकेट केलिए 39 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। मार्श 12 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। डेविड वॉर्नर ने 21 गेंद में 29 रन बनाए। शाई होप ने 25 में 33 रन का योगदान दिया। ऋषभ पंत ने 13 गेंद में 18 रन की पारी खेली। रिकी भुई ने तीन रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स  (5) बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। अक्षर पटेल ने 13 गेंद में 21 रन पर रन आउट हुए। अभिषेक पोरेल ने 10 गेंद में 32 रन बनाए। अर्शदीप और हर्षल ने 2-2 विकेट झटके। 

वहीं शिखर धवन ने अपनी टीम पंजाब को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 16 गेंद में 22 रन बनाए, लेकिन जॉनी बेयरस्टो 3 गेंद में 9 रन बाकर आउट हो गए। मिडिल ओवरों में पंजाब की रन गति काफी कम रही और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। उसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 17 गेंद में 26 रन बनाए, लेकिन सैम कर्रन की सूझबूझ ने पंजाब को खतरे से उबारा। उन्होंने 47 गेंद में 63 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस बीच खलील अहमद ने 19वें ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर मैच को रोमांचक बना दिया। पंजाब किंग्स ने आखिर में लियाम लिविंगस्टोन की 21 गेंद में 38 रन की पारी की बदौलत 4 विकेट से जीत दर्ज की। 

Loading

Back
Messenger