Breaking News

IPL 2024: Rohit Sharma ने मुंबई इंडियंस के साथ पूरे किए 13 साल

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में MI के साथ 13 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर एमआई फ्रेंचाइजी ने X पर पोस्ट शेयर किया है। बता दें कि, रोहित शर्मा ने साल 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में अपना डेब्यू किया था। रोहित तब से अबतक MI का अभिन्न अंग बन चुके हैं। 
मुंबई के साथ रोहित शर्मा साल 2011 में जुड़े थे। तब से वह फ्रेंचाइजी के लिए लगातार खेलते हुए आए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 200 से ज्यादा आईपीएल मैचों में 5 हजार रन बनाए हैं। 
29.39 की औसत और 129.86 की स्ट्राइक रेट के साथ उनकी लगातार बल्लेबाजी, एमआई की सफलता रही है। उन्होंने टीम के लिए एक शतक और 34 अर्धशतक भी लगाए हैं। 

आईपीएल के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से अभी तक खराब प्रदर्शन देखने को मिला है जिसके कारण लगातार मैच का हारना है। अभी त मुंबई ने इस सीज में 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें केवल एक ही जीत दर्ज हुई है। 

Loading

Back
Messenger