Breaking News

IPL 2024: कौन हैं आशुतोष शर्मा? युवराज सिंह का तोड़ चुके हैं रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2024 के 17वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को उसी के घर में हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने शुभमन गिल की 89 रन की पारी के दम पर 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब ने एक गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया। पंजाब को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का श्रेय आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह को जाता है। जानते हैं कौन है आशुतोष शर्मा?
पंजाब की स्थिति एक समय पर बेहद खराब दिख रही थी। टीम के आधे बल्लेबाज 115 रन पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद जितेश शर्मा ने कुछ हाथ खोले और दो छक्के जड़े, लेकिन राशिद ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इसके बाद  शशांक और इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतरे आशुतोष शर्मा ने अपना रंग दिखाया। दोनों बल्लेबाजों ने गुजरात के गेदंबाजों की जमकर धुनाई की। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच सातवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई। 
कौन हैं आशुतोष शर्मा?
मध्य प्रदेश के रतलाम में 15 सितंबर 1998 में जन्में आशुतोष बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन हैं। वह नमन ओझा के बहुत बड़े फैन हैं जिनका ताल्कु भी मध्य प्रदेश से है। रतलाम में जन्म के बाद उनकी पढ़ाई-लिखाई इंदौर में हुई। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए डेब्यू किया था। हालांकि, साल 2020 में चंद्रकांत पंडित के कोच बनने के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। उनका एकमात्र सहारा उनके बचपन के कोच भूपेन चौहान थे। जिनके समर्थन ने उन्हें कठिन समय में प्रेरित किया। आशुतोष ने पिछले साल अपना कोच खो दिया। इसके बाद उन्होंने रेलवे के लिए खेलने का फैसला किया। भारत के लिए खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में काफी मदद की। 
वहीं आशुतोष आईपीएल से पहले उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उन्होंने युवराज द्वारा बनाए गए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने के रिकॉ्र्ड को अक्टूबर 2023 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तोड़ा था। 

Loading

Back
Messenger