आईपीएल 2025 में शनिवार को गुजरात टाइंटस का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दोनों टीमों को जीत की तलाश है। मुंबई को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से हार झेलनी पड़ी थी। जबकि गुजरात को पंजाब किंग्स ने हराया था।
वहीं गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 की बात करें तो शुभमन गिल 1 बदलाव कर सकते हैं। अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता था। मोहम्मद सिराज पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। इशांत शर्मा एक विकल्प हैं, लेकिन 1 मैच के आधार पर बदलाव की संभावना नहीं है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शरफेन रदरफोर्ड की जगह ग्लेन फिलिप्स को आजमाया जा सकता है।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 की बात करें तो कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी तय है। रांची के गेल रॉबिन मिंज को बाहर बैठना होगा। पिछले मैच के सरफ्राइज पैकेज विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कोई और बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन सरप्राइज सेलेक्शन की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।
जोस बटलर और रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों की मिचेल सैंटनर और पुथुर परीक्षा लेंगे, लेकिन शुरुआती सफलता दिलाने के प्रसिद्ध ट्रेंट बोल्ट पर निगाहें होंगी। वे गुजरात टाइटंस के ओपनर गिल और साई सुदर्शन को परेशान कर सकते हैं। दीपक चाहर नई गेंद से बोल्ट का साथ देंगे।