लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले टीम का मेंटर बनाया है। 45 वर्षीय जहीर दो साल बाद आईपीएल में लौटेंगे। इससे पहले वह 2018 से 2022 के बीच पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। बता दें कि, गौतम गंभीर के जाने के बाद से लखनऊ टीम में यह पद रिक्त है। गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गए थे जिसने 2024 आईपीएल जीता। अब गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं।
वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने जहीर खान को मेंटर बनाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी। जहीन ने 2008 में आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद 2017 में आखिरी बार खेले। जहीर खान इसके बाद अलग-अलग भूमिका रहे। वे 2018 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के साथ रहे। अब वे लखनऊ के लिए मेंटर की भूमिका निभाएंगे। उनसे पहले गौतम गंभीर इस पद पर थे, गंभीर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का दामन थाम लिया। उनके जाने के बाद लखनऊ में मेंटर की जगह खाली थी। जिसके बाद जहीर को ये पद दिया गया।
अगर लखनऊ के कोचिंग स्टाफ की बात करें तो जस्टिन लैंकर हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे एंडी फ्लावर की जगह आए थे, लांस क्लूजनर और एडम वोग्स टीम असिस्टिंट कोच हैं। जहीर के आने के बाद कोचिंग स्टाफ में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। लेकिन जहीर मेंटर के साथ-साथ और भी जिम्मेदारी निभाएंगे। वे प्लेयर डेवलमेंट प्रोग्राम का आयोजन भी करवा सकते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Lucknow Super Giants (@lucknowsupergiants)