Breaking News
-
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रज्ञा ठाकुर के वकील ने 3 अक्टूबर को मुंबई की…
-
झारखंड विधानसभा चुनाव में राज्य में बांग्लादेश से होने वाले घुसपैठ को भाजपा बड़ा मुद्दा…
-
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों का हवाला…
-
नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि यह बहुत ही हास्यास्पद…
-
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को सरकार के खिलाफ विरोध…
-
ईरान इजरायल जंग के बीच भारतीय नौसेना को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है।…
-
हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। 5 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोट…
-
यूनाइटेड किंगडम डिएगो गार्सिया में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यूके-यूएस सैन्य अड्डे के भविष्य को…
-
कई वर्षों से जेवर विधानसभा क्षेत्र की खेरली हाफिजपुर नहर पर पुल बनाए जाने की…
-
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने दावा किया है कि हिंदुत्व विचारक विनायक…
भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के खिलाफ बीसीसीआई एक बड़ी कार्रवाई कर सकती है। श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी छोड़ने की सजा मिल सकती है। दोनों को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा जा सकता है, क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों ने तथाकथित रूप से फर्स्ट क्लास क्रिकेट की जगह आईपीएल को तरजीह दी है।
मार्च 2023 के बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में श्रेयस अय्यर ग्रेड बी का हिस्सा थे। उनको सलाना 3 करोड़ रुपये इसके लिए मिलते हैं, जबकि ईशान किशन सी ग्रेड में शामिल थे। उनकी सालाना आमदनी एक करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई जल्द सालाना करार का ऐलान करने वाली है। इन दोनों को डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलने की सजा मिल सकती है। दोनों को सालाना अनुबंध से बाहर किया जा सकता है।
एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, अजीत अगरकर के नेतृत्व में चयनकर्ताओं ने 2023-24 सीजन के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है, जिसकी घोषणा बीसीसीआई जल्द ही करेगी। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को उस सूची से बाहर किए जाने की संभावना है, क्योंकि दोनों बोर्ड के आदेश के बावजूद घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले ही इसे लेकर साफ कर दिया था कि, किसी के भी नखरें नहीं सहे जाएंगे।साथ ही सभी खिलाड़ियों को ईमेल के जरिए भी बता दिया था कि रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने पर प्रभाव बुरे होंगे।