Breaking News

KKR के कप्तान Nitish Rana की पत्नी के साथ दिल्ली में हुई बदसलूकी, Delhi Police ने नहीं की मदद, दिया हैरान करने वाला जवाब

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा की पत्नी के साथ दिल्ली में दो बाइस सवार युवकों ने बदसलूकी की है, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी मगर पुलिस ने मामले को रफा दफा कर दिया। इस घटना की जानकारी नितीश राणा की पत्नी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस पर लापरवाही किए जाने के आरोप लग रहे है।
 
नितीश की पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर बताया कि घटना चार मई की रात की है जब वो ऑफिस से घर जा रही थी। इसी बीच दो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी का लगातार पीछा किया और लड़कों ने उनकी गाड़ी को टक्कर भी मारी। इसी बीच साची ने अपने फोन से दिल्ली पुलिस को फोन किया और लड़कों द्वारा की जा रही बदसलूकी की शिकायत की। इस मामले पर पुलिस ने बेहद ही हैरान करने वाला जवाब उन्हें देते हुए कहा कि आप सुरक्षित घर पहुंच गई है तो लड़कों को जाने दीजिए।
 
सांची ने किया पोस्ट
इंस्टाग्राम पर दोनों लड़कों के दो फोटो बाइक पर पीछा करते हुए उन्होंने पोस्ट किए। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में एक आम दिन, मैं अपना काम खत्म कर घर लौट रही थी। इन लड़कों ने मेरी गाड़ी को टक्कर मारी। पता नहीं इन्होंने मेरी गाड़ी का पीछा क्यों किया था। मैंने दिल्ली पुलिस को फोन कर शिकायत की तो दिल्ली पुलिस ने कहा कि अब आप सुरक्षित घर पहुंच गई हैं तो जाने दो। अगली बार गाड़ी का नंबर नोट कर लेना। साची ने दिल्ली पुलिस के व्यवहार पर कसकर तंज भी कसा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ गाड़ी का नंबर क्यों अगली बार फोन नंबर भी लूंगी।
गौरतलब है कि सांची द्वारा लगाए गए आरोप के बाद दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो गए है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा को लेकर खतरा होने पर उनकी कोई मदद नहीं की। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार इस घटना को लेकर यूजर्स दिल्ली पुलिस पर सवाल उठा रहे है।

Loading

Back
Messenger