Breaking News

मजबूत हुई Delhi Capitals की टीम, इस गेंदबाज के जुड़ने से छूटेंगे बल्लेबाजों के पसीने, जानें आज Gujarat Titans के खिलाफ क्या होगी प्लेइंग 11

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल का मुकाबला आज गुजरात टाइटंस से होना है। इस मुकाबले के लिए दिल्ली की टीम के साथ दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज एनरिक नॉर्किया भी जुड़ गए है। आईपीएल की शुरुआत से पहले तक एनरिक दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए खेल रहे थे। एनरिक के अलावा लुंगी एनगिडी भी दिल्ली कैपिटल में शामिल हो गए है। दक्षिण अफ्रीका के ये दोनों ही खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उपस्थित नहीं थे। दोनों खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने से दिल्ली की टीम अधिक मजबूत हो गई है।
 
बता दें कि लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्किया दक्षिण अफ्रीका में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज का हिस्सा थे, जिस कारण वो आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों से नदारद रहे थे। वहीं अब दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ गए है जिससे टीम की गेंदबाजी और अधिक मजबूत हो गई है। एक खिलाड़ी शानदार पेसर है जबकि दूसरे के यॉर्कर बल्लेबाजों को चित्त कर सकते है।
 
भारत आकर रोमांचित नॉर्किया
एनरिक नॉर्किया दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ जुड़ने के लिए दिल्ली पहुंच गए है। दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने बताया कि दिल्ली की टीम के साथ जुड़ने से वो काफी खुश हैं। गौरतलब है कि नार्किया के टीम में शामिल होने के बाद अब विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की दमदार परीक्षा होगी। उनके अलावा लूंगी एनगिडी भी दिल्ली की टीम के साथ जुड़ गए है। एनगिडी दिल्ली कैपिटल्स के रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची में शामिल है। उन्हें दिल्ली ने आईपीएल 2022 के ऑक्शन में 50 लाख रुपये में खरीदा था।
 
दिल्ली और गुजरात की होगी भिड़ंत
दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलू मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ उतरेगी। इस मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस मुकाबले में जीत हासिल कर दिल्ली जीत की शुरुआत करना चाहेगी। 
 
टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, कोना भरत, रिद्धिमान साहा, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहम्मद शमी, प्रदीप सांगवान, आर साई किशोर, विजय शंकर, साई सुदर्शन, राशिद खान, शिवम मावी, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, उर्विल पटेल, दर्शन नालकांडे, डेविड मिलर (पहले 2 मैचों में उपलब्ध नहीं), , यश दयाल, जयंत यादव, नूर अहमद और अल्जारी जोसेफ।
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी साव, मिशेल मार्श, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसो , सरफराज खान , फिल साल्ट , अभिषेक पोरेल , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव, रिपल पटेल , इशांत शर्मा, चेतन सकारिया, खलील अहमद, अमन हकीम खान, प्रवीण दुबे, कमलेश नागरकोटी, यश ढुल, मुकेश कुमार और विक्की ओस्तवाल। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

Loading

Back
Messenger