Breaking News
-
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर…
-
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव को लेकर मादीपुर में एक सार्वजनिक रैली को…
-
एक तरफ गाजा में संघर्ष विराम कि कोशिशें आकार ले रही है वहीं दूसरी तरफ…
-
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा के पक्ष…
-
ट्रंप सरकार में काश पटेल और तुलसी गैबार्ड को अहम जिम्मेदारी दी गई है। ट्रंप…
-
आस्था और अध्यात्म के सबसे बड़े पर्व महाकुंभ में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश…
-
दिल्ली में चुनावी प्रचार जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। चुनावी प्रचार अपने आखिरी चरण…
-
नई दिल्ली स्थित उद्योगपति अभिषेक वर्मा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में एकनाथ…
-
किसी देश में घुसकर अपने दुश्मनों को मारने के लिए मशहूर अमेरिका एक बार फिर…
-
रणजी ट्रॉफी में तकरीबन 13 साल बाद उतरे विराट कोहली बुरी तरह फ्लॉप रहे। दिल्ली…
चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने में अब बस कुछ ही दिन शेष है। लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन चिंता का सबब है। रणजी ट्रॉफी में रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर ऋषभ पंत और शुभमन गिल तक फ्लॉप साबित हुए हैं। इस बीच हार्निया की सर्जरी कराकर वापसी कर रहे टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव भी संघर्ष करते दिखे। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मध्य प्रदेश के हर्ष गवली ने 258 और शुभम शर्मा ने 208 रन बनाए।
वहीं अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार मैच खेल रहे कुलदीप ने उत्तर प्रदेश के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ दूसरे दिन टी ब्रेक तक 29 ओवर में 119 रन लुटा दिए थे। हालांकि, उन्होंने दो विकेट लिए। कुलदीप को एक विकेट पहले दिन ही मिल गया था। मध्य प्रदेश के ओपनर हिमांशु मंत्री ने 125 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए थे।
वहीं हर्ष गवली को कुलदीप ने पवेलियन भेजा। हर्ष ने 387 गेंद पर 25 चौके और 4 छक्के की मदद से 258 रन बनाए। मध्य प्रदेश ने दूसरे दिन टी ब्रेक तक 149 ओवर में 5 विकेट पर 615 रन बना लिए थे। शुभम शर्मा को विजय कुमार ने पवेलियन भेजा। शुभम ने 280 गेंद पर 18 चौके और 1 छक्के की मदद से 208 रन बनाए।
कुलदीप यादव ने हार्निया की सर्जरी से पहले अक्टूबर 2024 में भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था। बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खेले थे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा थे। लेकिन अनफिट होने के कारण खेल नहीं पाए थे। हालांकि, अब उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी अगले हफ्ते से होने वाली है। भारत और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा।