Breaking News

IPL 2024 से पहले LSG में निकोलस पूरन का बढ़ा कद, लखनऊ ने सौंपी उपकप्तानी

आईपीएल 2024 का 22 मार्च से आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। वहीं इस सिलसिले में लखनऊ ने एक अहम घोषणा की है। जहां वेस्टइंडीज के क्रिकेटर निकोलस पूरन को उपकप्तान बनाया। लखनऊ ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
लखनऊ ने एक्स पर एख पोस्ट शेयर की है। इसमें केएल राहुल के साथ निकोलस पूरन नजर आ रहे हैं। साथ ही टीम ने कैप्शन में लिखा है कि, पूरन को उपकप्तान बनाया गया है। निकोलस पूरन लखनऊ के साथ 2023 से हैं। इससे पहवे वे पंचाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम से रह चुके हैं।
 
लखनऊ ने पूरन को 16 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके बाद उन्हें 2024 में रीटेन किया जाएगा। पूरन ने 2022 में हैदाराबाद के साथ थे, हैदराबाद ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
 
 

निकोलस पूरन अनुभवी खिलाड़ी हैं। वे आईपीएल में अभी तक 62 मैच खेल चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 1270 रन बनाए हैं। पूरन ने टूर्नामेंट में 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रन रहा है। वे बॉलिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं। पूरन ने आईपीएल में 6 विकेट भी लिए हैं। अगर उनके इंटरनेशनल करियर को देखें तो वह भी प्रभावी रहा है। पूरन ने 80 टी20 मैचों में 1848 रन बनाए हैं। इस दौरान 11 अर्धशतक लगाए हैं।  

Loading

Back
Messenger