Breaking News

CSKvsMI के बीच होगा महा मुकाबला, जानें दोनों टीमों में से जानें किसका पलड़ा है भारी, ऐसे हैं अब तक के आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज डबल डेकर डे है जब दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच होगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगा।
 
दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें हैं। कुल 15 बार खेले गए आईपीएल मुकाबलों में से नौ बार खिताब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने उठाया है। मुंबई की टीम ने पांच बार खिताब पर कब्जा जमाया है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स चार बार की विजेता है। ऐसे में आज होने वाला मुकाबला भी बेहद कांटे का होने वाला है। चेन्नई की टीम के पास ऑलराउंडर्स की भरमार है जबकि मुंबई के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है।
 
वहीं आज होने वाला मुकाबला बेहद खास होने वाला है क्योंकि मुंबई इंडियंस अब तक एक मुकाबला खेल चुकी है और उसें हार का सामना करना पड़ा था जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दो में से एक मुकाबला जीत चुकी है। ऐसे में मुंबई चेन्नई को हराकर अपनी जीत की शुरुआत करना चाहेगी जबकि चेन्नई मुंबई को हराकर पॉइंट्स टेबल में ऊपर उठना चाहेगी। मुंबई की टीम पर पिछली हार से बाहर निकलकर जीत हासिल करने की चुनौती होगी। बता दें कि मुंबई अपना पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से आठ विकेट से हारी थी।
 
इस मुकाबले में मुंबई की टीम के ऊपर अतिरिक्त दवाब हो सकता है क्योंकि अपने घरेलू मैदान पर जुनूनी प्रशंसकों के सामने धोनी के धुरंधरों का सामना करना होगा। पांच बार की चैम्पियन मुंबई के खिलाफ मैच में चेन्नई की जीत इस बात पर भी निर्भर करेगी कि मोईन अली और मिशेल सेंटनर जैसे स्पिनर कितने प्रभावी रहते हैं। 
 
बता दें कि दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले जा चुके है। इन मुकाबलों में मुंबई ने 21 जबकि चेन्नई ने महज 15 मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में साफ है कि चेन्नई हेड टू हेड आंकड़ों में पीछे दिख रही है। अगर बीते पांच मुकाबलों की बात करें तो भी मुंबई इंडियंस की टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है क्योंकि मुंबई के खाते में तीन और चेन्नई के खाते में दो मुकाबले है।
 
टीमें
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस , तिलक वर्मा, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, विष्णु विनोद, कैमरून ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, रमनदीप सिंह, शम्स मुलानी, रिले मेरेडिथ, नेहाल वढेरा, रितिक शोकीन, अर्शद खान, डुआन जेनसन, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, जैसन बेहरेनडोर्फ, आकाश मढवाल। 
 
चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडु, मोईन अली, बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सिसंडा मगाला, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, ड्वेन प्रिटोरियस, अजय मंडल, निशांत सिंधु, राजवर्धन हैंगरगेकर, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, मथिसा पथिराना, महीश तीक्षणा, भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, शेख रशीद, तुषार देशपांडे। मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से होगा। 

Loading

Back
Messenger