Breaking News

Rohit Sharma को कप्तानी से हटाते ही MI पर आग बबूला हुए फैंस, साढ़े 4 लाख फॉलोअर्स से धोना पड़ा हाथ

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार 15 दिसंबर को एक बड़ा फैसला लेते ही सबको चौंका दिया। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। 5 बार मुंबई को चैंपियंस बनाने वाले रोहित को आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी से हटाना फैंस को बिलकुल भी रास नहीं आ रहा है। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस बेहद नाराज हैं। 
इसके साथ ही फैंस ने भी अपना आक्रोश दिखाते हुए मुंबई इंडियंस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अनफॉलो करना शुरू कर दिया है। करीब साढ़े 4 लाख फैंस ने टीम का साथ छोड़ दिया है, इस दौरान एक फैन ने तो जर्सी को ही जला दिया। 
बता दें कि, जैसे ही मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की कि, हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में टीम के कप्तान होंगे तो पहले उन पोस्ट पर रोहित शर्मा और टीम के फैंस ने अपनी भड़ास निकाली। फिर जल्द ही फैंस टीम के हैंडल्स को अनफॉलो करने लगे। अकेले इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने करीब 3 लाख फॉलोअर्स खो दिए। ये सिलसिल अगले दिन यानी शनिवार 16 दिसंबर को भी जारी रखा और डेढ़ बजे तक 1 लाख 22 हजार फैंस ने मुंबई इंडियंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को अनफॉलो कर दिया। 

सोशल मीडिया के आंकड़े को दर्शाने वाली कंपनी सोशल ब्लेड की मानें तो यूट्यूब से करीब 10 हजार लोगों ने चैनल को अनसब्सक्राइब किया है, जबकि ट्विटर पर करीब 33 हजार फैंस ने टीम का साथ छोड़ दिया है। 

Loading

Back
Messenger