Breaking News

IPL 2024: आरसीबी के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं कमाल, पूरे कर सकते हैं 500 छक्के

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच गुरुवार को वनाखेडे़ स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला पांचवां बल्लेबाज बनने का मौका है। रोहित शर्मा पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ एक रन से वो फिफ्टी बनाने से चूक गए थे। 
वहीं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसल और कोलिन मुनरो के खास क्लब में शामिल होने का मौका है। इन खिलाड़ियों ने टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। 
वहीं रोहित शर्मा ने 430 मैच में 494 छक्के लगाए हैं। इस क्लब में शामिल होने के लिए उन्हें महज 6 छक्के चाहिए। रोहित ने अब तक खेले गए 247 आईपीएल मैचों में 264 छक्के और 151 टी20 मैचों में 290 छक्के लगाए हैं। आईपीएल और टी20 के अलावा, रोहित ने मुंबई के लिए चैंपियंस लीग और घरेलू टी20 मैच भी खेले हैं। 
रोहित शर्मा के पास डेविड वॉर्नर का आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका भी है। वॉर्नर ने 861 रन बनाए हैं। रोहित ने 32 मैचों में आरसीबी के खिलाफ 793 रन बनाए हैं। 

Loading

Back
Messenger