Breaking News

Mi vs RCB: रोहित शर्मा फिर फ्लॉप, महज 17 रन बनाकर हुए आउट, पत्नी रितिका का ऐसा था रिएक्शन

 आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का फ्लॉप शो जारी है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में उनका बल्ला फिर से शांत रहा। आरसीबी के खिलाफ वह महज 9 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश दयाल ने आउट किया। रोहित के विकेट गिरने पर उनकी पत्नी रितिका सजदेह का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
दरअसल, 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने कुछ आक्रामक शॉट्स खेले। उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का निकला। रोहित ने भुवनेश्वर कुमार पर जोरदार छक्का लगाया। वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। यश दयाल की अंदर आती गेंद पर रोहित बोल्ड हो गए। रोहित के विकेट पर रितिका सजदेह का मुंह उतर गया। उनके चेहरे से एकदम हंसी गायब हो गई। रोहित के विकेट पर  रितिका का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है। 

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67, देवदत्त पडिक्कल ने 22 गेंद में 37 रन, कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंद में 64 रन और जितेश शर्मा ने 19 गेंद में 40 रन बनाए। 

Loading

Back
Messenger