Breaking News

Michelle Obama ने की Billie Jean King की सराहना, कहा- उन्होंने पुरुषों के समान महिलाओं को पुरस्कार राशि दिलाने में दिया अहम योगदान

न्यूयॉर्क। अमेरिकी ओपन में पुरुषों के बराबर महिलाओं को पुरस्कार राशि मिलने की 50वीं वर्षगांठ पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल यहां के आर्थर ऐश स्टेडियम में मौजूद थे, जहां कोको गॉ ने अपने मुकाबले में जीत दर्ज की।
मिशेल ने इस ग्रैंडस्लैम में महिलाओं को पुरूषों के बराबर पुरस्कार राशि मिलने की 50वीं वर्षगांठ पर बिली जीन किंग के योगदान को याद किया।
अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला ने गॉ के मैच के बाद कहा ‘‘ बिली जीन से हमें सीख मिलती है कि जब चीजें संतुलित हो तो हम सभी के पास चुनाव करने का विकल्प होता है। हमारे पास दो विकल्प होता है, हम या तो चुपचाप बैठ कर इंतजार कर सकते हैं और उम्मीद कर सकते हैं कि कोई और हमारी लड़ाई लड़े। दूसरा विकल्प यह है कि हम अपनी लड़ाई खुद लड़े।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपनी बात कहने के लिए किसी भी मंच का उपयोग कर सकते हैं और हमने जो प्रगति की है उसकी रक्षा के लिए आवाज उठा सकते हैं। हम बेटियों के लिए समान अवसर प्रदान कर सकते हैं।’’
अमेरिकी ओपन के वर्ष 1972 के सत्र में बिली को पुरस्कार राशि में 10,000 डॉलर मिले थे जो पुरुष खिलाड़ी को मिली पुरस्कार राशि से 15,000 डॉलर कम थे।

उन्होंने अगले साल स्पर्धा में ना खेलने की चुनौती देते हुए कहा कि कोई महिला खिलाड़ी इसमें भाग नहीं लेगी।
इसके बाद वह एक प्रायोजक को लेकर आई जिससे अगले की स्पर्धा में इस अंतर को खत्म करने मदद की। साल 1973 में पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को समान 25,000 डॉलर की पुरस्कार राशि मिलने लगी।
इसके लगभग 30 साल के बाद विंबलडन में भी पुरुष और महिला एकल विजेताओं को  एक समान राशि दी जाने लगी।

Loading

Back
Messenger