Breaking News

मिचेल स्टार्क ने कोहली को लेकर किया खुलासा, कहा- Virat Kohli मैदान के बाहर पूरे अलग व्यक्ति हैं

विराट कोहली दुनियाभर में अपने खेल के लिए जाने जाते हैं। देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके खेल का हर कोई दिवाना है। इस कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कोहली को लेकर खुलासा किया है। बता दें कि, स्टार्क आईपीएल में कोहली की कप्तानी में खेल चुके हैं। इस बार वह केकेआर के लिए खेलेंगे, जिन्होंने स्टार्क को आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। 
आज मिचेल स्टार्क का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स ने स्टार्क से कुछ सवाल पूछे जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया। स्टार्क से इंडिया को लेकर कुछ सवाल पूछे। इस दौरान कोहली को लेकर कहा कि वह आक्रामक प्रतियोगी हैं। 
स्टार्क ने आगे कहा कि, मुझे अच्छी तरह से याद है कि जब मैं आरसीबी के लिए खेलता था, तो विराट कोहली कप्तान थे। पहली बार मुझे उन्हें ठीक से जानने का मौका मिला। वह मैदान के बाहर बिल्कुल अलग हैं, मैदान के बाहर बहुत गर्मजोशी भर और बेहद ही विनम्र व्यक्ति हैं। 
मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2024 के लिए केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है। ये आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बोली है। स्टार्क ने ऑक्शन से पहले बताया था कि आईपीएल वर्ल्ड कप से पहले अहम होगा। इसलिए वह इसमें खेलना चाहते हैं। 

Loading

Back
Messenger