दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने ग्रुप-ए के मैच में रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के खिलाफ पहला ओवर करने उतरे मोहम्मद शमी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह वनडे में भारत के लिए एक ओवर में पांच वाइड गेंद डालने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले येरिकॉर्ड जहीर खान के नाम था।
शमी चैंपियंस ट्रॉफी में पारी में मैच के पहले ओवर में पांच या उससे ज्यादा वाइड गेंदे डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इससेपहले तिनाशे पनयांगरा ने 2004 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ सात वाइड गेंदें डाली थी। शमी तीन ओवर डालने के बाद ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। उन्हें पैर में कुछ दिक्कत हो रही थी।
शमी ने पहली बार वनडे में एक ओवर में पांच वाइड गेंद डाली है। उनसे पहले जहीर खान ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ओवर में 4 वाइड गेंद फेंकी थी 2003 में ही नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 वाइड गेंद फेंकी थी। लक्ष्मीपति बालाजी ने श्रीलंका के खिलाफ 2004 में एक ओवर में 4 वाइड गेंद की थी। आरपी सिंह ने 2007 और 2008 में ऑस्ट्रेलिया और फिर बांग्लादेश के खिलाफ एक ओवर में 4-4 वाइड गेंद डाली थी। जहीर खान ने 2012 में श्रीलंका के खिलाफ दो बार ये रिकॉर्ड दर्ज किया था। इरफान पठान ने भी 2012 में एक ओवर में चार वाइड गेंद की थी।